फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Second installment of Indira Awas not received even after nine years

Chandauli News: नौ वर्ष बाद भी नहीं मिली इंदिरा आवास की दूसरी किस्त

Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Second installment of Indira Awas not received even after nine years
कंदवा। बरहनी विकास खंड के डेढ़गांवा गांव की विधवा महिला को नौ वर्ष बाद भी इंदिरा आवास की दूसरी किस्त मिलने का इंतजार है। नौ वर्ष पूर्व पात्रता की कसौटी पर खरी उतरी गीता को इंदिरा आवास निर्माण के लिए बैंक खाता में मिली राशि अंकित बैंक पासबुक हाथों में लिए कभी खुद गीता तो कभी उसकी बूढ़ी सास केसरी देवी बाकी राशि मिलने की आस में आज भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहीं हैं। बरहनी विकास खंड के डेढगांवा गांव की विधवा गीता पत्नी अंगद राम को वर्ष 2014 में इंदिरा आवास आवंटित हुआ था। आवास निर्माण के लिए दो किश्तों में मिलने वाले 76,500 रुपये में से पहली किश्त के रूप में 37 हजार 500 रुपए उपलब्ध भी हो गई, लेकिन दूसरी किस्त अब तक नहीं आई। करीब नौ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भी गीता की बूढ़ी सास केसरी देवी उम्र के आखिरी पड़ाव में भी दूसरी किस्त मिलने की आस में हाथों में बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों से भरा झोला लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर ब्लाक कर्मियों के यहां दर दर मारे फिर रही हैं। जनप्रतिनिधियों और ब्लाक कर्मियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद भी लाभार्थी गीता और उसकी बूढ़ी सास की आस अभी टूटी नहीं है। इस संबंध में बीडीओ बरहनी विकास सिंह का कहना है कि मामला बहुत पुराना है और ये योजना भी बंद हो चुकी है। फिर भी पुराने कागजात निकलवा कर मामले की जांच कराई जाएगी। ताकि वृद्ध व विधवा महिला को इधर उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed