फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM seals illegal hospital

Chandauli News: अवैध अस्पताल को एसडीएम ने किया सील

Sun, 12 Jan 2025 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
SDM seals illegal hospital
सकलडीहा। क्षेत्र के नई बाजार में यूनानी क्लीनिक के नाम पर चल रहे अस्पताल पर शनिवार को एसडीएम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने छापा मारा। जांच में पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं है। कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने और नकली दवाइयां मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नई बाजार में स्थित यूनानी क्लीनिक में कई साल से लकवा के मरीज इलाज कराने जाते थे। क्लीनिक के डॉक्टर खुद दवाइयां भी थे। प्रशासन को एक हफ्ते पहले इसकी शिकायत मिली थी। इस पर शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्र और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने छापा मारा तो अस्पताल में लकवा के 6 मरीज भर्ती मिले। अस्पताल की जगह यूनानी क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन था। कोई भी डिग्रीधारी डॉक्टर अस्पताल में नहीं आता है।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक खुद अंग्रेजी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां बनाता था। वहीं, मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज भी किया जाता था। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टरों से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया। एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बिना अस्पताल चल रहा था। आरोपी संचालक नकली दवाइयां भी बनाता था। इसलिए अस्पताल को सील कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed