फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM removed Chakrod from occupation of JCB for thirty years

एसडीएम ने चकरोड पर तीस वर्षों से हुए कब्जे को जेसीबी से हटवाया

Mon, 24 May 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
SDM removed Chakrod from occupation of JCB for thirty years
कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर में पिछले 30 वर्षों से चकमार्ग पर किए गए कब्जे को सोमवार को एसडीएम पीपी मीणा ने राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ जेसीबी ने हटवा दिया। प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने के आरोप में कब्जा करने वाले के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया। ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर जिला प्रशासन से कब्जा हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

ताजपुर गांव में चकमार्ग पर विगत 30 वर्षों से मनबढ़ों ने कब्जा कर रखा था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होती थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत समाधान दिवसों पर की थी लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। एसडीएम तक इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने लेखपाल व कानूनगो से मामले की जांच कराई। जांच में सत्यता पाए जाने पर सोमवार को तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से कब्जा हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी ने लेखपाल से गाली गलौज व जान से मारने को धमकी देते हुए जब प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। तब अधिकारी ने लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के तहत सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई। एसडीएम ने बताया कि कब्जे को पहले भी हटवाने का प्रयास किया गया था। कब्जाधारियों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के कारण अर्थदंड की वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed