फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM made public well encroachment free from JCB

एसडीएम ने जेसीबी से सार्वजनिक कुएं को कराया अतिक्रमण मुक्त

Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDM made public well encroachment free from JCB
चकिया। एसडीएम व नगर प्रशासक प्रेम प्रकाश मीणा ने न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को दिनभर कई बड़ी कार्रवाई की। जिससे नगर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड नंबर चार कबीर नगर के घटमापुर में वार्ड की सीमा पर स्थित 11 बिस्वा सरकारी जमीन की नापी कराई। वार्ड में बन रहे चकरोड पर मिट्टी डालने के कार्य का भी निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 12 शक्ति नगर में उन्होंने गली में बनी सीढ़ी को तोड़वाकर गली को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी वार्ड में चिल्ड्रेन पार्क के पास स्थित सार्वजनिक कुएं को भी जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड में आबकारी के बगल से नागरिकों द्वारा रास्ता मांगे जाने पर उन्होंने रास्ता देने के स्थान का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 10 चौक वार्ड में सार्वजनिक कुएं के वर्षों के अतिक्रमण को भी जेसीबी की मदद हटवाया। एसडीएम के अभियान के तहत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम, वरिष्ठ लिपिक राकेश रोशन, रोहित विश्वकर्मा सहित तमाम नगर पंचायत कर्मचारी तथा राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed