फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM got six bighas of land encroached free

एसडीएम ने छह बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SDM got six bighas of land encroached free
एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा सोमवार को राजस्व व पुलिस विभाग की टीम के साथ केरायगांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम पंचायत की छह बीघा भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटवा दिया। साथ ही जमीन ग्राम पंचायत के अधीन कर मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम बनने से गांव के बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव में आराजी संख्या 481 में रकबा 0.501 हेक्टेयर, आराजी संख्या 482 में 0.506 हेक्टेयर व आराजी संख्या 483 में .543 हेक्टेयर जमीन खतौनी में ग्रामसभा का नाम पर दर्ज है लेकिन वर्षों से गांव के कुछ मनबढ़ों ने जमीन पर कब्जा जमाया हुआ था। जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र के आधार पर एसडीएम ने राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर नापी कराकर कब्जा मुक्त कराकर भूमि ग्राम पंचायत के अधीन कर दी। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव को जमीन पर मिनी स्टेडियम व सार्वजनिक भवन बनाने को कहा जिसका लाभ ग्रामीणों के साथ आसपास गांव के युवाओं को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed