फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM demolished the buildings that were obstructed in Ring Road with JCB

रिंग रोड में बाधक बने भवनों को एसडीएम ने जेसीबी से ढहवाया

Wed, 08 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
SDM demolished the buildings that were obstructed in Ring Road with JCB
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के पचफेडवा के समीप रिंग रोड के निर्माण में बाधक बन रहे करीब आधा दर्जन भवनों को एसडीएम विजय नारायण सिंह ने जेसीबी से मंगलवार को ढहवा दिया। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी तत्काल अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। रिंग रोड का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष से चल रहा है जिसकी जद में आने वाले निर्माण को वैधानिक नोटिस देकर हटाया गया था। वहीं जिन भू स्वामियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया उन्हें प्रशासन ने हटा दिया। पचफेडवा के समीप रिंग रोड व नेशनल हाइवे के संपर्क स्थल पर करीब आधा दर्जन लोगों का मकान बना हुआ था। विभागीय लोगों के अनुसार उक्त जमीन पर बने भवनों का मुआवजा दे दिया गया है लेकिन जिस जमीन पर भवन निर्माण हुआ है उसके मुआवजे में कुछ तकनीकी कारणों से मुआवजा भवन स्वामियों को नहीं दिया गया। इसकी आड़ में भवन स्वामी मकान खाली नहीं कर रहे थे। वहीं रिंग रोड को नेशनल हाइवे से जोड़ने में भी बाधा आ रही थी। कार्यदायी संस्था ने इसकी सूचना पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन को दी। इस पर एसडीएम अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने उक्त भवनों को जेसीबी से जमींदोज करवा दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस व प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। इसके अलावा एसडीएम ने उक्त मकान के आसपास अस्थाई रूप से हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया। इस मौके पर तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक जेपी सिंह, लेखपाल इंद्रप्रकाश मिश्रा, आशीष मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed