फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM conducted raid, exposed illegal business

Chandauli News: एसडीएम ने मारा छापा, अवैध धंधे का पर्दाफाश

Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM conducted raid, exposed illegal business
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर में रविवार की देर रात एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध तेल कटिंग और पेट्रोलियम भंडारण के गोरख धंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में डीजल, पेट्रोल, ड्रम, तेल कटिंग के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन

प्रशासन को लंबे समय से हमीदपुर क्षेत्र में अवैध रूप से तेल की कटिंग और पेट्रोलियम उत्पादों के भंडारण की शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर छापा मारने की योजना बनाई। देर रात टीम ने हमीदपुर में एक गोदाम पर धावा बोला। जहां बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल के ड्रम, तेल कटिंग के लिए रखे उपकरण पाए गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गोरख धंधा लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय स्तर पर तेल की कालाबाजारी की जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि मौके से बरामद सामान को मुगलसराय कोतवाली ले जाया गया है। जहां विधिवत जांच पड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed