फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM agigated after seeing flaws in wheat procuremnet centres, warns of action if there in no improvement in three days

गेहूं क्रय केंद्रों की खामियां देख भड़के एसडीएम, तीन दिनों में सुधार न होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
SDM agigated after seeing flaws in wheat procuremnet centres, warns of action if there in no improvement in three days
सकलडीहा। क्रय केंद्रों पर चल रही गेहूं खरीदारी की वास्तविकता परखने के लिए सोमवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था देख भड़के एसडीएम ने तीन दिनों में क्रय केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश दिया। सुधार न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने सोमवार को कैलावार, टांडा, मारूफपुर, सेवड़ी, चहनिया गेहूं क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ क्रय केंद्रों से उठान की दिक्कतें होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। इसके अलावा क्रय केंद्र पर सेकेंड अधिकारी अनुपस्थित होने, टोकन संबंधी समस्याएं और एफसीआई में गाड़ियों की अनलोडिंग संबंधी समस्याएं होने पर संबंधित अधिकारियों से बात कर तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि गेहूं की खरीदारी में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। खरीदारी के दौरान कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed