Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scramble for space at Mansarovar Ghat; over 500 tokens distributed

Chandauli News: मानसरोवर घाट पर जगह के लिए मारामारी, 500 से ज्यादा टोकन बांटे गए

Wed, 11 Nov 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Scramble for space at Mansarovar Ghat; over 500 tokens distributed
छठ पर्व के मद्देनजर पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर घाट के टोकन लेने के लिए लगी श्रद्धालुओं क
पीडीडीयू नगर। डाला छठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मानसरोवर तालाब पर घाट आवंटन के लिए टोकन वितरण शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के लिए जगह सुनिश्चित कराने को मंगलवार सुबह से ही महिलाएं और पुरुष कतार में खड़े नजर आए। श्री छठ पूजा समिति की ओर से कुल 1300 टोकन तैयार कराए गए हैं, जिनमें से 500 से अधिक का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

मानसरोवर तालाब नगर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल है। यहां हर साल आसपास के मोहल्लों के साथ दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण घाट पर जगह को लेकर परेशानी होती है। इसे देखते हुए समिति ने टोकन व्यवस्था शुरू की है, ताकि श्रद्धालुओं को पहले से पूजा स्थल आवंटित किया जा सके।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि घाट आवंटन के लिए 1300 टोकन तैयार कराए गए हैं। मंगलवार तक 500 से अधिक टोकन वितरित किए जा चुके हैं। शेष टोकन भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से घाट पर अव्यवस्था और जगह को लेकर होने वाली परेशानी कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------

अमृत सरोवर पर गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
इलिया। स्थानीय कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के किनारे झाड़-झंखाड़ और गंदगी फैली है। छठ महापर्व नजदीक होने के बावजूद सफाई नहीं कराई गई है। इससे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। यहां हर साल क्षेत्र के गांवों के साथ बिहार से भी महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचती हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र, राधेश्याम, श्याम बिहारी, कैलाश मोदनवाल, भानु प्रताप, सुरेंद्र कुमार आदि ने झाड़ियों की कटाई और व्यापक सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गंदगी के बीच पूजा करना मुश्किल होगा और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई कराने की मांग की। एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि छठ से पहले सरोवर की सफाई करा दी जाएगी।
इनसेट-
मां काली पोखरे पर जुटेंगे 10 हजार श्रद्धालु
चकिया/शिकारगंज। छठ महापर्व पर नगर पंचायत के मां काली मंदिर स्थित ऐतिहासिक पोखरे पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। वहीं, शिकारगंज के विशाल पोखरे पर चार हजार से अधिक व्रती और श्रद्धालु अर्घ्य देंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। मां काली मंदिर का पोखरा छठ पूजा का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इसका निर्माण काशी नरेश ने कराया था। शिकारगंज का पोखरा भी आसपास के गांवों के व्रतियों के लिए प्रमुख पूजा स्थल है। एसडीएम विकास मित्तल और सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घाटों पर पुलिसकर्मियों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई जाएगी। नदी, तालाब और पोखरों पर गोताखोरों के साथ नावों की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed