फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scorpio hit two teenagers

दो किशोरों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Scorpio hit two teenagers
बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर पैदल जा रहे दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों किशोर एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां किशोरों की स्थिति देख चिकित्सक ने एक को ट्रामा सेंटर व दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी दिव्यांश कुमार (16) व छपरा निवासी रमाशंकर (14) शुक्रवार की शाम भलेहटा गांव में अपने मित्र के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल चहनिया बाजार में जा रहे थे । इस दौरान बलुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों ने दोनों किशोंरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान चालक स्कार्पियों को लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायलावस्था में पड़े दोनों किशोरों को ग्रामीणों ने चहनिया स्थित प्राथमिक केंद्र पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने रमाशंकर को ट्रामा सेंटर व दिव्यांश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed