{"_id":"62507e77ea05604eeb036a50","slug":"scorpio-hit-two-teenagers-chandauli-news-vns6473358199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर पैदल जा रहे दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों किशोर एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां किशोरों की स्थिति देख चिकित्सक ने एक को ट्रामा सेंटर व दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी दिव्यांश कुमार (16) व छपरा निवासी रमाशंकर (14) शुक्रवार की शाम भलेहटा गांव में अपने मित्र के बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल चहनिया बाजार में जा रहे थे । इस दौरान बलुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों ने दोनों किशोंरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान चालक स्कार्पियों को लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायलावस्था में पड़े दोनों किशोरों को ग्रामीणों ने चहनिया स्थित प्राथमिक केंद्र पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने रमाशंकर को ट्रामा सेंटर व दिव्यांश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।