फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scorching heat, temperature reached 46 degrees

दूसरे दिन भी आसमान से बरसती रही आग

Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat, temperature reached 46 degrees
पीडीडीयू नगर। गर्मी का असर बढ़ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी आसमान से आग बरसती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंच गया। यह सोमवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। वहीं दिन भर 16 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। वर्ष 2019 में भी 26 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन

सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश का असर दिख रहा है। सूरज की किरणें दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। सूरज की किरणों के साथ गर्म हवाएं अलग सितम ढा रही है। पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चढ़ा हुआ है लेकिन रविवार से इसमें तेजी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मंगलवार को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। सुबह आठ बजे ही सूर्य की किरणे तीखी हो गई। दोपहर बजते बजते तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया। यह इस वर्ष का सबस अधिक गर्म दिन है। वहीं दिन भर 16 किमी की रफ्तार से लू चली। लू के थपेड़े घर से बाहर निकलने वालों को मानों झुलसा रही थी। कोविड-19 की वजह से देश में लॉकडाउन हैं कुछ शर्तों के साथ दुकानें खुल रही है। मंगलवार को भी बाजार खुले रहे लेकिन दस बजते बजते बाजार में सन्नाटा पसर गया। रविवार और ईद की छूट्टी के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तर पहुंचे। अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे लेकिन वे दिन भर दफ्तर से बाहर नहीं निकले। कंदवा संवाददाता के अनुसार पिछले पांच दिनों से उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। सूरज की किरणें तल्ख होकर लोगों को झुलसाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed