फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scooty driver dies due to truck rash, one serious

ट्रक के धक्के से स्कूटी चालक की मौत, एक गंभीर

Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scooty driver dies due to truck rash, one serious
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे घटनास्थल पर कैमूर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हाइवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चंदौली के मानिकपुर,सैयदराजा निवासी दीना साह (45) स्कूटी पर गांव के ही राजू सिंह (36) को बैठाकर दुर्गावती की ओर जा रहे थे। उनकी स्कूटी कुल्हड़ियां गांव के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर सड़क पर छटपटाने के बाद दीना ने दम तोड़ दिया जबकि राजू को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे दुर्गावती थानाध्यक्ष संजय कुमार ने ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद मामले को सुलझाया। कुछ देर बाद पहुंचे दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचल पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए 20हजार रुपये दिए। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed