फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Schools open amidst Kovid guidelines, increased brightness

कोविड गाइडलाइन के बीच खुले स्कूल, बढ़ी रौनक

Mon, 16 Aug 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Schools open amidst Kovid guidelines, increased brightness
चंदौली में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद स्कूल प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार सोमवार से खुल गए। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन दो पालियों में शुरू कर दिया गया। स्कूल खुलते ही परिसर में रौनक भी बढ़ गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड गाइडलाइंस का पालन के तहत 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू हुई।
विज्ञापन

स्कूलों को खोलने से पूर्व सभी विद्यालयों में गोले बनाने, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कर लिया गया है। जिला प्रशासन के साथ शासन द्वारा नामित अधिकारी लगातार विद्यालयों का मॉनिटरिंग करते रहे। डीआईओएस ने कहा कि सभी विद्यालय प्रशासन को कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। पहली पाली सुबह आठ से 12 और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 16.30 बजे तक चलाई जाएगी। विद्यालय खुलने से पहले विद्यालय की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का पूरा कार्य कराया गया है। इसके साथ ही शासन के निर्देश के अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में आने वाले छात्रों सहित विद्यालय के कर्मचारी, प्रबंधन समिति के लोग और शिक्षक मास्क का उपयोग अवश्य करेंगे। विद्यालय सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन ही चलेंगे। शनिवार और रविवार को विशेष सैनिटाइजेशन होगा। नगर में रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर, नगर पालिका इंटर कालेज, मोदीनगर इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल आदि खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस बीपी सिंह ने कहाकि शासन के निर्देश के तहत कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालय खोल दिए गए हैं। सभी विद्यालय दो पालियों में चलेंगे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करना होगा। सभी को मास्क का प्रयोग करना होगा। बीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed