फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School Time Table: Time of all schools changed due to cold wave and dense fog, this is the new time table

School Time Table: शीतलहर और घने कोहरे से सभी स्कूलों का समय बदला, चंदौली के DM का आदेश, ये है नया टाइम टेबल

Thu, 22 Dec 2022 07:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 07:57 AM IST
सार

तापमान में अचानक चार डिग्री सेल्सियस की कमी पाई गई। घने कोहरे से कुछ दिख नहीं रहा था। स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा। जिसकी वजह से चंदौली के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है।

विज्ञापन
School Time Table: Time of all schools changed due to cold wave and dense fog, this is the new time table
स्कूली बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से चंदौली के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। डीएम ईशा दुहन ने बुधवार की देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गुरुवार से इंटर तक के सभी विद्यालय 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। यह नियम 22 से 31 दिसम्बर तक लागू रहेगा। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएससी, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर तीन बजे के बाद किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। बुधवार की सुबह तापमान में अचानक चार डिग्री सेल्सियस की कमी पाई गई। घने कोहरे से कुछ दिख नहीं रहा था। स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा।  बुधवार सुबह हवा में नमी कुछ ज्यादा रहने से ठंड भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed