फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School opened late by one and a half hours

डेढ़ घंटे विलंब से खोला स्कूल, डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को दिया नोटिस

Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
School opened late by one and a half hours
नौगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला के अनियमित संचालन और विलंब से खोले जाने के मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण मांगा है। बृहस्पतिवार को सुबह 10.15 बजे तक स्कूल में ताला लटका मिला। बच्चे निर्धारित समय से आकर विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। वहींबगल में कंम्पोजिट माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला खुला हुआ था। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद भी अध्यापकों के ना पहुंचने पर तथा अभिभावकों द्वारा दी गई सूचना पर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह पहुंचे तो उन्हें विद्यालय बंद मिला। प्रधान द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत के बाद करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचीं प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानाचार्या के अनुसार विद्यालय की दो सहायक अध्यापिका नंदिनी सिंह और निक्की सिंह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला पर प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव विलंब से पहुंची थी, गांव के प्रधान ने बंद स्कूल की फोटो भी भेजी है। स्पष्टीकरण हेतु नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। तीन दिन के भीतर जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed