फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School going teacher crushed to death by truck, husband injured

स्कूल जा रही अध्यापिका की ट्रक से कुचलकर मौत, पति जख्मी

Fri, 26 Nov 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
School going teacher crushed to death by truck, husband injured
नियामताबाद। अलीनगर थाना के पचफेड़वा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार अध्यापिका प्रीति सिंह (38) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतका के पति विनय सिंह आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिक्षिका के मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अलीनगर थाना के कोरी गांव निवासी विनय सिंह सकलडीहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय संघती में अध्यापक हैं। उनकी पत्नी प्रीति सिंह प्राथमिक विद्यालय बसिला में शिक्षिका थी। विनय सिंह सपरिवार वाराणसी में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे विनय अपनी पत्नी प्रीति सिंह को बाइक से लेकर विद्यालय जा रहे थे। अभी दोनों पचफेड़वा के समीप पुराने जीटी रोड से जैसे ही बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पहुंची थी तभी चंदौली की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार प्रीति सिंह सड़क पर गिर गईं और ट्रक के नीचे आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रके चालक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं विनय सिंह सड़क पर गिर गए जो आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed