{"_id":"7c816363697c2667938f672bfbf3ad4f","slug":"school-bus-overturns-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पलटने से 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पलटने से 12 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 28 Aug 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को पिकनिक पर ले जा रही राहुल इंटरनेशल स्कूल की बस स्टेयरिंग फेल हो जाने से गुरुवार की सुबह नौ बजे चकरिया गांव के पास गड्ढे में पलट गई। इसमें दस बच्चे और चालक, परिचालक घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से पांच बच्चे जिला अस्पताल भेज दिए गए।
राहुल इंटरनेशल स्कूल की बस गुरुवार को 20 बच्चों को लेकर मिर्जापुर जिले के लखनिया दरी के लिए रवाना हुई। सड़क जर्जर होने के कारण चकरिया गांव के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छात्र भरत सिंह, श्रेया, श्री सिंह, स्तुति चौरसिया, राहुल, प्राची श्रीवास्तव, सत्या यादव, अमन त्रिपाठी, रितेश समेत दस बच्चे, चालक श्यामलाल यादव और परिचालक नंदलाल तिवारी घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां से पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव, सीओ श्यामदेव बिंद और सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण अस्पताल पहुंचे। अस्पताल अधीक्षक डा. आरबी शरन ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पांच बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है।