फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sawan tomorrow

सावन कल से

Tue, 19 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sawan tomorrow
पड़ाव पर दशऱ्र्शन के ‌लगी लाइन
सावन 20 से शुरू हो रहा है। इसके लिए शिवालय सज धज रहे हैं। सावन में भक्तों के आगमन को देखते हुए शिवालयों की साफ सफाई और रंग रोगन का काम तेज हो गया है। बड़े शिवालयों के साथ गली मुहल्लों में स्थित शिवालयों पर भी श्रमदान के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन

  सावन माह भगवान शिव का अत्यंत प्रिय माना जाता है। अपने ईष्ट को प्रसन्न करने के लिए शिव उपासक कांवड़ में जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए शिवालयों पर पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। यही नहीं सुबह शाम पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। विशेष कर सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। शिव मंदिरों पर रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक होता है। जिले में सकलडीहा स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वरनाथ धाम, शिकारगंज स्थित जागेश्वर नाथ धाम में भक्तों की विशेष भीड़ जुटती है। इसी तरह जामडीह स्थित जामेश्वरनाथ धाम, धानापुर के आनंदेश्वर महादेव के साथ नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, मानसनगर, गया कालोनी, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, शाहकुटी स्थित शिव मंदिरों पर विशेष साफ साफ सफाई की गई है। 
विज्ञापन

  भक्त मंदिरों की साफ सफाई कराकर चमका रहे हैं। वहीं सावन माह में देवघर स्थित बाबा   वैद्यनाथ धाम के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर जाने वालों कांवरियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   इससे चहुंओर  बोल बम की गूंज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed