फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satish Jindal became District President for the second time, Suresh General Secretary

Chandauli News: सतीश जिंदल दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष, सुरेश महामंत्री

Mon, 29 Jul 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Satish Jindal became District President for the second time, Suresh General Secretary
पीडीडीयू नगर। संस्कार भारती की बैठक रविवार को रविनगर में हुई। इसमें संस्था की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. सुनील सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में सतीश जिंदल को दूसरी बार जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं, सुरेश अकेला महामंत्री बनाए गए। संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक की देखरेख में जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें ओपी जिंदल, आनंद तोदी, विजय गुप्ता को मार्गदर्शक मंडल में जगह दी गई। सुधीर भाष्कर पांडेय और डॉ. मनोज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय राय कोषाध्यक्ष बनाए गए। चकिया के संयोजक केसी श्रीवास्तव और चंदौली के संयोजक घनश्याम जोशी को बनाया गया। इस मौके पर प्रांतीय पर्यवेक्षक ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है। संस्कार भारती नाट्य प्रतियोगिता, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, काव्य यात्रा, कवि सम्मेलन आदि का आयोजन करती है। इस मौके पर हेमंत सिंह, सुधीर पांडेय, अनिता कुशवाहा, राकेश व्यास, दिलीप कुमार मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed