फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sapajan will give a leaflet to the CM by taking the stray animals with him

आवारा पशुओं को संग ले सीएम को पत्रक देंगे सपाजन

Fri, 03 Dec 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sapajan will give a leaflet to the CM by taking the stray animals with him
सकलडीहा तहसील के बाहर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपाजन आवारा पशुओं के साथ सीएम को पत्रक देने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को समस्याओं के संदर्भ में एसडीएम को पत्रक सौंपा है। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जिले की पूरी समाजवादी पार्टी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएगी। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के गृहनगर में उड़ती धूल से लोग बीमार हो रहे है। क्षेत्र की अधिकांश सड़के गड्ढायुक्त है। सहकारी समितियों से खाद बीज गायब है। खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि किसानों के धान खरीद के लिये सत्यापन में हीला हवाली की जा रही है। गेल कंपनी की ओर से सड़कों के नीचे पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए सड़क की पटरी पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने बिजली कटौती बंद करने और क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल पशु आश्रय केंद्र भेजने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान नही होने पर आवारा पशुओं और बर्बाद हो रही फसलों के साथ मुख्यमंत्री को पत्रक देने की चेतावनी दी। इस मौके पर सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, हाजी जोखू सिद्दीकी, संतोष यादव, नफीस अहमद गुड्ड, अनिल सिंह यादव, पुत्तुल यादव, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, उदई चौहान, केशव राजभर, भोला यादव, शिवदयाल यादव, प्रदीप यादव, प्यारे पासवान, प्रभात यादव, मुन्नीलाल, गोविंद सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed