फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanjay XI defeated Ghazipur

गाजीपुर को संजय एकादश ने हराया

Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sanjay XI defeated Ghazipur
दुलहीपुर गांव स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैैदान में चल रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट में सोमवार को लीग के आखिरी ग्रुप मैच में सिटी क्लब गाजीपुर को 113 रनों से हराकर संजय सिंह एकादश सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय सिंह एकादश ने तीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। टीम की ओर से प्रयांशु ने शानदार 97 रन बनाए। विवेक ने 43,और वरुण ने 37 रनों का योगदान किया। गाजीपुर की तरफ से अमन ने तीन, पंकज ने दो विकेट जबकि साहिल को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर सिटी क्लब की पूरी टीम 28वें ओवर में 138 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से अमन शास्त्री ने 22 रन, पंकज ने 17, मोहम्मद ने 31 रन बनाए। संजय सिंह एकादश की तरफ से विवेक ने तीन, नीरज ने दो, शिवराज, सचिन और अजीत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु को मिला। अंपायरिंग विजय यादव और अमन ने की। 22 मार्च को कानपुर और मुगलसराय ब्वायस के बीच खेला मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed