फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanjay Singh XI reached the final due to Shubhraj's fiery innings

Chandauli News: शुभराज की आतिशी पारी से संजय सिंह एकादश फाइनल में

Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh XI reached the final due to Shubhraj's fiery innings
दुलहीपुर। एक स्थानीय स्कूल में आयोजित अंडर-14 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में शुभराज की आतिशी पारी से संजय सिंह एकादश ने टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय को छह विकेट से हरा दिया। इस तरह से संजय सिंह एकादश की टीम फाइनल में पहुंच गई। शुभराज ने 47 गेंद पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में संजय सिंह एकादश ने टॉस जीत कर टारगेट स्पोर्ट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए टारगेट स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में 159 रन बनए। टीम की ओर से शिवांश ने 58, तन्मय ने 41 और स्वरित ने 15 रन और शाश्वत ने 14 रन बनाए। संजय सिंह एकादश की तरफ से आयुष ने दो विकेट लिए, जबकि मनीष, विद्युत और प्रिंस ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संजय सिंह एकादश ने चार विकेट खोकर 18.1 ओवर में ही 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शुभराज के 75 रन के साथ ही रोहन ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। टारगेट की तरफ से शाश्वत और तन्मय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed