फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanjay Singh reached the final in the XI

दुलहीपुर को पांच विकेट से हरा संजय सिंह एकादश पहुंची फाइनल में

Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh reached the final in the XI
दुलहीपुर। स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को संजय सिंह एकादश ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स दुलहीपुर को पांच विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए पूर्वांचल स्पोटर्स ने 27 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की तरफ से अभिषेक द्विवेदी ने 32, अनिल ने 24 रन, अंबुज और शौजब हुसैन ने 12- 12 रन बनाए। संजय सिंह की तरफ से सचिन ने तीन विकेट झटके। विवेक, अरुण और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। अतिरिक्त के रुप में 22 रन मिले। जवाब में संजय सिंह एकादश ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुक़सान पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की तरफ से अरुण यादव ने आठ चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 55 रन बनाए। विवेक यादव ने 28, वरुण ने 22 रन बनाए। पूर्वांचल की तरफ से ओपनर गेंदबाज शौजब हुसैन ने तीन और स्पिनर रोहित यादव ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग सूरज सिंह और शिवा सिंह ने की। मैच रेफरी मुकेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed