{"_id":"5ed523ed8ebc3e77cf679228","slug":"sanitizer-tunnel-not-working-on-nagar-palika-chandauli-news-vns5278265109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब पड़ा है नपा कार्यालय के गेट पर लगा सैनिटाइजर टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब पड़ा है नपा कार्यालय के गेट पर लगा सैनिटाइजर टनल
पीडीडीयू नगर पालिका गेट पर खराब पड़ी बॉडी सैनिटाइजर टनेल।
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण में नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और लोगों के आवागमन के पूर्व सैनिटाइजेशन को लेकर तमाम दावे किए गए थे। यहां तक कि कार्यालय के गेेट पर सैनिटाइजर टनल भी लगाया गया था। लेकिन रख रखाव में अभाव में टनल लगने के साथ ही खराब हो गया है। इसके कारण अधिकारी व कर्मचारी से लेकर आम लोग की बिना सैनिटाइज हुए ही कार्यालय में आ जा रहे है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के समय नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से तमाम तरह के दावे किए थे। दावा किया था कि कोई भी व्यक्ति बिना सैनिटाइज हुए कार्यालय में प्रवेश नहीं करेगा। यहां तक कि लोगों के जूतों तक को सैनिटाइज किए जाने की योजना थी। बाद में पूरी बॉडी के सैनिटाइज करने के लिए नगर पालिका की ओर से कार्यालय के गेट पर लगभग एक लाख रुपये की लागत से सैनिटाइजर टनल लगाया गया। इसका उद्देश्य था कि कार्यालय में प्रवेश से पूर्व लोगों की पूरी बॉडी सैनिटाइज हो जाए। लेकिन रख रखाव के अभाव में टनल लगने के बाद ही खराब हो गया। लोग बिना सैनिटाइज हुए बिना ही कार्यालय में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे है। ऐसे में जब लॉकडाउन में ढील बरती गई है तो लोगों के आवागमन में बढ़ने की संभावना है। इस संबंध में ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि कुछ दिनों तक टनल काम कर रही थी लेकिन कुछ गड़बड़ी आई है जिसे जल्द ही बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।