{"_id":"621536a80dc6e51f61175c1c","slug":"sanitize-polling-stations-and-booths-before-voting-dm-chandauli-news-vns6398510174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पूर्व सैनिटाइज किए जाएं मतदान केंद्र व बूथ: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पूर्व सैनिटाइज किए जाएं मतदान केंद्र व बूथ: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तथा चिह्नित बूथों पर वेब कास्टिंग से संबंधित तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने मतदान के पूर्व मतदान केंद्रों और बूथों को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया।
कहा कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन जनपद में पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ मतदान कराने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चुनाव पूरी संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराना सभी का दायित्व है। मतदान स्थलों में कोविड-19 गाइडलाइन का विशेष पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदान कराने के लिए बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय व भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी को कहा कि मतदान केंद्रों पर शौचालय व परिसर की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर मैन पावर की तैनाती समय से सुनिश्चित कर ली जाए। वेबकास्टिंग में लगे कर्मचारियों की समय से समुचित ट्रेनिंग भी सुनिश्चित करें। चिन्हित बूथों की मैपिंग, नेटवर्क व विद्युत की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित हों। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। कहा कि सभी कोविड हेल्प डेस्का पर रेड इंफ्रा थर्मामीटर, पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर व हैंड ग्लब्स की व्यवस्था रहे। मतदान के पश्चात उपयोग किए गए हैंड ग्लब्स, मास्क आदि के समुचित निस्तारण की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो। सभी बूथों पर व्हील चेयर का प्रबंध व मानक के अनुसार रैंप की व्यवस्था की जाए। चेताया कि सभी इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजितेंद्र नारायण सहित अन्य रहे।