फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanitization being done on the streets of the city since morning, people imprisoned themselves in homes in chandauli

चंदौली : नगर की सड़कों पर सुबह से कराया जा रहा सैनिटाइजेशन, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद

Sat, 24 Apr 2021 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Sanitization being done on the streets of the city since morning, people imprisoned themselves in homes in chandauli
सैनिटाइजेशन करते पालिका के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के पीडीडीयू नगर में कर्फ्यू के दौरान शनिवार की सुबह से नगर पालिका परिषद की ओर से नगर की सड़कों और गलियों में बृहद तरीके से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका को अग्निशमन विभाग ने एक गाड़ी उपलब्ध कराया है जिससके माघ्यम से पालिका के कर्मचारी नगर के सड़कों, बंद दुकानों के बाहर, स्टेशन के बाहर, प्रमुख चौराहों और गलियों में दवा का छिड़काव कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमितो में सबसे ज्यादा संख्या पीडीडीयू नगर की ही है। जिले में सबसे ज्यादा मरीज पीडीडीयू नगर में मिलने से नगर पालिका परिषद काफी सतर्क हो चुका है। अन्य दिनों में जहां रिक्शे पर लाउडस्पीकर से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सप्ताह के दो दिन कर्फ्यू के दौरान नगर में बृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 

इलिया में सैनिटाइजेशन की मांग
इलिया में कर्फ्यू का पालन करते हुए क्षेत्र के लोग घरों में खुद कैद कर चुके हैं। लेकिन कस्बा में अभी भी दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। लोगों ने मांग किया है कि यदि  प्रशासन दो दिन दुकानें और बाजार बंद करा रहा है तो इसमें सैनिटाइजेशन का कार्य होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहबगंज के प्रभारी हरिश्चंद्र का कहना है कि हमें जिलाधिकारी और सीएमओ जैसा निर्देश करेंगे वैसा ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed