फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sandeep Gupta becomes President and Prince Gupta General Secretary.

Chandauli News: संदीप गुप्ता बने अध्यक्ष और प्रिंस गुप्ता महामंत्री

Tue, 25 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Gupta becomes President and Prince Gupta General Secretary.
इलिया के सैदूपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठ - फोटो : Samvad
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सैदूपुर नगर इकाई का गठन सोमवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में संदीप कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष और प्रिंस गुप्ता (शनि) को नगर महामंत्री चुना गया। किशन जायसवाल को कोषाध्यक्ष, मनीष सेठ और संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा शशिप्रकाश वर्मा को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

युवा इकाई में ऋषि जायसवाल को युवा अध्यक्ष, अंकित केशरी को युवा महामंत्री और राहुल चौहान को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, मनोज कुमार गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान करने के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने सभी से व्यापारी हित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर इकाई के गठन से स्थानीय व्यापारियों को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपनी समस्याओं की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को देने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रभारी घनश्याम विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी कमलाकर तिवारी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed