फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Samyukta Kisan Morcha supports the movement against privatization

Chandauli News: निजीकरण के खिलाफ आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया समर्थन

Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha supports the movement against privatization
चंदौली। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की तरफ से चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा भी सामने आ गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिजली के निजीकरण के विरोध में बुधवार को किसानों व विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, अखिल भारतीय किसान महासभा, किसान विकास संगठन शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम विराग पांडेय को सौंपा। प्रदर्शनस्थल पर हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार बिजली का निजीकरण कर रही है, यह अनुचित है। इससे सिर्फ कॉरपोरेट जगत को फायदा होगा और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसे किसी भी सूरत में किसान संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। वक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान रविंद्र नाथ सिंह, श्रवण कुशवाहा, दीनानाथ श्रीवास्तव, गुड्डू पासवान, किस्मत यादव, अखिलेश यादव, अशोक सिंह, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed