फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Samples were taken from restaurants and dhabas and sent for testing

Chandauli News: रेस्टोरेंट और ढाबों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा

Thu, 19 Jun 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Samples were taken from restaurants and dhabas and sent for testing
पीडीडीयू नगर। ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। विभाग की टीमों ने ढाबों और रेस्टोरेंट में जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार की शाम नगर में स्थित चाय की दो दुकानों और तीन ढाबों से दूध, पनीर, आटा और चायपत्ती के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में 20 से अधिक रेस्टोरेंट और ढाबे संचालित हो रहे हैं। सौ से अधिक चाय की दुकानें हैं। इनमें से कई ढाबों और चाय की दुकानों पर गंदगी रहती है। सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर के विभिन्न चाय की दुकानों और ढाबों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह ने बताया कि आम लोगों को बेहतर खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए जगह-जगह से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed