फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Samples of 20 people sent for investigation

जांच के लिए भेजे गए 20 लोगों के सैंपल

Sat, 11 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Samples of 20 people sent for investigation
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सकों टीम पूरी सर्तकता के साथ कोरोना की जांच में लगी हुई है। शनिवार को 20 लोगों के सैंपल लेकर वारणसी के लिए भेजा गया। शुक्रवार को 25 लोगों की भेजी गई रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग गैर प्रांतों व शहरों में गए हुए थे और कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से लाकडाउन के कारण घर वापस लौट आए है, लेकिन अभी तक कई लोग इसके जांच नहीं कराए है। ऐसे लोगों की सूचना ग्रामीण पुलिस को देकर जांच कराने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में लाकर जांच करा रही है। शनिवार को भी 20 लोगों की जांच कर सैम्पल बीएचयू भेजा गया। इनकी रिपोर्ट आने के बाद भी कोराना वायरस से प्रभावित का पता चल पाएगा। उधर शुक्रवार को हुए 25 लोगों के जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार स्वास्थ्य विभाग को है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें आईसोलेशन वार्ड में प्रतिदिन लोगों की जांच की जा रही है, ताकि लोगों को कोराना वायरस के डर से मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed