फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sampled raisins, sohan papdi and rasgulla.

Chandauli News: किशमिश, सोहन पापड़ी और रसगुल्ला के नमूने लिए

Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sampled raisins, sohan papdi and rasgulla.
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने किराना की दुकानों की जांच की। इस दौरान किशमिश के दो, बादाम का एक, सोन पापड़ी का एक और बीकानेरी रसगुल्ला का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय केएन त्रिपाठी के निर्देशन में टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की। पड़ाव और रामनगर क्षेत्र में जांच के दौरान दो किशमिश, एक बादाम, एक सोन पापड़ी और एक बीकानेरी रसगुल्ला का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य पदार्थ की खरीदारी करने पर दुकानदार से बिल जरूर मांगें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव, अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार गोंड एवं सेनेटरी सुपरवाइजर गणपति पाठक शामिल थे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय केएन त्रिपाठी ने कहा कि आमजन जनपद में कहीं भी मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थ बिकने की शिकायत मोबाइल नंबर 8887890254 पर दें। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed