फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Samajwadi party MLA Prabhu Narayan singh yadav did not get bail who accused of misbehavior with co anirudh singh and policemen video went viral

चंदौली: सपा विधायक प्रभु नारायण को नहीं मिली जमानत, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का वीडियो हुआ था वायरल

Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
सार

पांच दिसंबर को सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने सीओ अनिरुद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सिर में लड़ाया था। 

विज्ञापन
Samajwadi party MLA Prabhu Narayan singh yadav did not get bail who accused of misbehavior with co anirudh singh and policemen  video went viral
सीओ अनिरुद्ध सिंह के सिर को सपा विधायक ने अपने सिर में टकराया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले चंदौली में पुलिसकर्मियों साथ जोर जबरदस्ती के आरोपी समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को जमानत नहीं मिली। हाईकोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका निरस्त कर दी। आरोपी विधायक अभी अंडरग्राउंड हैं। 

विज्ञापन


चंदौली के रामगढ़ में पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों के शिलान्यास और जनसभा के लिए आए थे। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और पूर्व सांसद रामकिशुन यादव समेत कई बड़े नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता जनसभा स्थल की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान लक्ष्मणगढ़ में रोके जाने के बाद भी न रुकने पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इसके बाद विधायक प्रभु नारायण सिंह द्वारा सीओ अनिरुद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सिर में लड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के दूसरे दिन बलुआ थाना के एसआई शिव शंकर सिंह की तहरीर पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समेत 150 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चंदौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से मिर्जापुर निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

पुलिस ने उसी रात दबिश देकर पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन उन्हें जेल भेज दिया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और अन्य लोग भूमिगत हो गए। इसी बीच विधायक की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दी गई थी जिसे विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया।

सपा के प्रतिनिधि ने दी थी क्लीन चिट

दो दिन पहले अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में जांच के लिए आए सपा के प्रतिनिधि मंडल ने सपा कार्यकर्ताओं को क्लीन चिट दे दी थी। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed