फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salary of sweeper stopped for missing for three days

Chandauli News: तीन दिन से गायब सफाईकर्मी का रोका वेतन

Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Salary of sweeper stopped for missing for three days
सकलडीहा। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने शनिवार को अमावल और बलारपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अमावल गांव में तैनात सफाई कर्मी तीन दिन से बिना सूचना के गायब मिले। इस पर एडीओ ने सफाईकर्मी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। एडीओ ने पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और सचिव तथा पंचायत सहायक को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने ग्राम पंचायत अमावल और बलारपुर ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। इस सचिव महेंद्र प्रताप, पंचायत सहायक खुशबू सिंह मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत अमावल में सफाई कर्मी के नाम के आगे 22 से 24 मई तक रजिस्टर में उपस्थित अंकित नहीं था। सफाई कर्मी गांव में भी मौजूद नहीं रहे। पूछने पर सफाईकर्मी ने बताया कि वह ईटवा गांव में काम कर रहा है, जबकि इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। गांव में घर-घर कूड़ा कलेक्शन नहीं होने की भी शिकायत मिली। इस पर एडीओ पंचायत ने सफाईकर्मी का तीन दिन का वेतन रोक दिया। इसी तरह ग्राम पंचायत बलारपुर के सफाई कर्मी के खिलाफ भी घर-घर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं किए जाने की शिकायत मिली। इस पर संबंधित सफाईकर्मी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। इस दौरान सचिव महेंद्र यादव, प्रधान मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed