फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha Prof. Happy to be made KK Singh Vice Chancellor

सकलडीहा के प्रो. केके सिंह के कुलपति बनाए जाने पर हर्ष

Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sakaldiha Prof. Happy to be made KK Singh Vice Chancellor
सकलडीहा। घरचित गांव निवासी प्रो. कृष्ण कुमार सिंह को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष है।
विज्ञापन

क्षेत्र घरचित गांव निवासी स्व. दूधनाथ सिंह के पुत्र प्रो. केके सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव से तीन किलोमीटर दूर भोजापुर के परिषदीय विद्यालय और इंटर की शिक्षा सकलडीहा इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज से बीटेक, पंजाब विश्वविद्यालय से एमटेक किया। उन्होंने अमेरिका के फालगो विश्वविद्यालय से पोस्ट डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण की। उन्हें भोपाल के सेंट्रल इंस्टीट्यूट एवं एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में असिस्टेंड डायरेक्टर के पद पर नौकरी मिली। यहां बोर्ड के सदस्य भी रहे। 15 अप्रैल वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद इनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घरचित गांव निवासी शिक्षक नेता अजीत यादव सहित ग्रामीणों ने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। उनके कुलपति बनने पर शांति सिंह, विनोद सिंह, शिवकेदार सिंह, पारसनाथ यादव, इंद्रदेव गोंड, छोटेलाल, पंकज सिंह ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइट- 1498
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed