फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha CHC will be equipped with state-of-the-art facilities: Dr. Mahendranath

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सकलडीहा सीएचसी-डॉ. महेन्द्रनाथ

Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sakaldiha CHC will be equipped with state-of-the-art facilities: Dr. Mahendranath
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार एवं स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बृहस्पतिवार को चंदौली पहुंचे। उन्होंने गोद लिए सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग को सीसी रोड करने का शिलान्यास किया। इसके बाद अस्पताल का जायजा लेकर चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आशा बहुओं के कार्य से प्रधानमंत्री जी बेहद प्रसन्न है। औऱ बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधा आम जनता को उपलब्ध हो इस दिशा में बेहतर कार्य किया जाय। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि सकलडीहा स्वास्थ्य केंद्र को आज गोद हमारे द्वारा लिया गया। इसको अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए आस-पास के साथ क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा बेहतर मिले इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए आज गोद लेकर शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दो हाई मास्ट सोलर पैनल देने की घोषणा की। इसके अलावा माड्यूलर ओटी एवं लेबर रूम के लिए 20 लाख व एमसीएच विंग की स्थापना के लिए 200 लाख, ऑक्सीजन प्लांट 200 एलपीएम व आक्सीजन पाइप लाइन के लिए 70 लाख, बीपीएमयू हेतु कार्यालय के लिए 20 लाख, सोलर पैनल 10 केवीए 8लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए तीन लाख, कैटल कैचर के लिए एक लाख सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए धनराशी देने की घोषणा की। डॉ पाण्डेय ने बताया कि विश्वस्तरीय सुविधाओं को अपने देश में उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्य प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है। जनपद के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि महामारी की अगली लहर अत्यंत भयावह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस अदृश्य होकर वार करता है इसके लिए सभी लोगों को मास्क, सामाजिक दूरी के साथ-साथ शासन के द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन शत-प्रतिशत करना है। सावधानी बरतते हुए कोरोना महामारी को परास्त किया जा सकता है।
कहा कि आम जनता में चिकित्सकों की भूमिका अहम होती है इसके लिए सरकारी चिकित्सक मरीजों का बेहतर इलाज प्राथमिकता के आधार पर करें, ताकि सरकारी तंत्र पर आम जनता का विश्वास बना रहे। जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा होगा लैस इसके लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। सांसद जी ने सहयोगियों से प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपील की। लोगों से अपील की कोविड टीका लगाना अत्यंत जरूरी है सभी लोग अपने परिवार के लोगों का वैक्सीनेशन कराएं इसके साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें यह कार्य जनहित में है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, विधायक पीडीडीयू नगर साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी सकलडीहा आर आर राम्या, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीपी द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमणि तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अपर चिकित्साधिकारी डॉ डीके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed