फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Saints and Yogis can never betray government CM targeted opponents worshipped Keenaram

UP News: संत और योगी कभी सत्ता को धोखा नहीं दे सकते, CM ने विरोधियों पर साधा निशाना; कीनाराम का किया पूजन

Sun, 01 Sep 2024 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:53 PM IST
सार

Chandauli News: अघोराचार्य बाबा किनाराम के 425वें जन्मदिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने बाबा का विधि-विधान से पूजन किया।

विज्ञापन
Saints and Yogis can never betray government CM targeted opponents worshipped Keenaram
अघोराचार्य बाबा किनाराम का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा कीनाराम के बहाने विरोधियों पर करारा निशाना साधा। कहा कि एक संत और योगी कभी सत्ता को धोखा नहीं दे सकता है। वह हमेशा राष्ट्र कल्याण के लिए ही सोचता है। मुख्यमंत्री रविवार को चंदौली के रामगढ़ में बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


चहनिया विकासखण्ड के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें जन्मदिवस पर तीन दिवसीय दर्शन-पूजन और बृहद मेले का आयोजन होता है। जन्मोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। शाम चार बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने 10 मिनट में दर्शन पूजन और 15 मिनट का सम्बोधन किया।
विज्ञापन




कहा कि चन्दौली में मेडिकल कालेज के नाम को लेकर यहां के पूर्व सांसद और विधायक ने बाबा कीनाराम का नाम सुझाया था। हमारे लिए यह सौभाग्य है कि आरोग्यता का यह मंदिर बाबा कीनाराम के नाम पर हो। उसे बाबा कीनाराम के नाम पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने 15 मिनट के सम्बोधन में सीएम ने राजनीति, विकास की जगह बाबा कीनाराम पर केंद्रित रहे। हालाकिं कीनाराम के बारे में बोलते हुए ही उन्होंने कहा कि संत और योगी कभी सत्ता को धोखा नहीं दे सकता। इसकी खूब चर्चा रही। इसको कुछ दिन पूर्व के राजनीतिक हलचल से जोड़कर देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed