फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sailor killed by crocodile

मगर ने मल्लाह को मार डाला

Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sailor killed by crocodile
शोकाकुल घरवाले
कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवां गांव निवासी जियुत मल्लाह (55) को सोमवार को चंद्रप्रभा नदी में एक मगर ने पकड़ कर मार डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी जवाहरलाल श्रीवास्तव और तहसीलदार राकेश सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जियुत मल्लाह सोमवार की सुबह शौच के लिए नदी की तरफ गया था। इसी दौरान मगर ने उन्हें पकड़ लिया और गहरे पानी में चला गया। थोड़ी देर बात मगर की पीठ पर मृतक का शव दिखाई पड़ा। 
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाली पुलिस और वन क्षेत्राधिकारी ताराशंकर यादव भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और मगर को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वन क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित परिवार के लोगों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed