{"_id":"658c77aa7d1c9df52c0ffc3e","slug":"sai-center-will-open-in-chandauli-all-the-akharas-of-the-village-will-be-revived-sanjay-singh-chandauli-news-c-189-1-svns1010-7981-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली में खुलेगा साई सेंटर, पुनर्जिवित होंगे गांव के सभी अखाड़े-संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली में खुलेगा साई सेंटर, पुनर्जिवित होंगे गांव के सभी अखाड़े-संजय सिंह
विज्ञापन
चंदौली। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू बुधवार को अपने पैतृक गांव झांसी पहुंचे। नेशनल हाइवे पर ही लोगों ने रोककर उनका ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हाइवे से वे पैदल ही गांव पहुंचे। संजय सिंह ने कहा कि चंदौली में स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया यानि साई का सेंटर खोलना मेरी पहली प्राथमिकता है। यहां के युवाओं और खिलाड़ियों को जिले में ही खेलों की राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। वहीं सभी गांवों के अखाड़ों को पुनर्जिवित किया जाएगा।
सकलडीहा विकासखंड के झांसी गांव निवासी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू बुधवार को जैसे ही गांव की सरहद के पास पहुंचे वैसे ही ग्रामीणों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। लोगों से उन्होंने गांव की बोलचाल भाषा में वार्ता की और उनका हाल-चाल भी लिया। गांव निवासी अमित सिंह ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह का लगाव आज भी गांव से है। उन्होंने इतने बड़े पद पर होने के बाद भी अपने गांव के लोगों को नहीं भूल पाए हैं। वह गांव ही नहीं जनपद के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम भी अध्यक्ष पद पर काबिल होकर रोशन किया है। यही नहीं गांव के लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव जनपद और प्रदेश के साथ देश के सम्मान को हमेशा बढ़ाने का काम करूंगा।
वहीं भूमिहार ब्राह्मण युवा सेना के पदाधिकारियों ने झांसी पहुंचकर संजय सिंह का स्वागत किया।अखिलेश सिंह शांडिल्य ने कहा कि संजय सिंह बबलू जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उनके अध्यक्षता में कुश्ती नये कीर्तिमान हासिल करेगा और पिछड़े हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों को भी अब और ज्यादा मौका मिलेगा। संजय सिंह बबलू के अध्यक्ष बनने से पूर्वांचल के खिलाडियों का भी मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान अमित सिंह मिंटू, विष्णुकांत सिंह पिंकू ,शिशु सिंह, अंकित सिंह हनी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुझे कोई निलंबित नहीं कर सकता, मैं अध्यक्ष हूं और रहूंगा-संजय सिंह
चंदौली। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मुझे कोई निलंबित नहीं कर सकता। मैं भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष हूं और रहूंगा। मैं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीता हूं। पहले सरकार के पास जाउंगा अगर सरकार नहीं सुनेगी तो कानून का सहारा लूंगा।
कहा कि फेडरेशन का यह चुनाव पूरी तरीके लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। जिसमें फेडरेशन से जुड़े 50 मतों में 47 वोट पड़े। जिसमें 40 मत मुझे और 7 मत विपक्ष के प्रत्याशी को मिले। जिसके आधार पर बड़े अंतर से निर्वाचित होकर आया हूँ। ऐसे में हमें कोई निलम्बित नहीं कर सकता है। मैं आज भी भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष हूँ।उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ने मेरी कार्रवाई को निलंबित किया है फेडरेशन को नहीं है। सरकार से मिलकर अपना पक्ष रखूंगा।इसके अलावा जरूरत पड़ी तो विधिक राय लेकर कानूनी प्रक्रिया का एक पालन किया जाएगा। कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नही है।कुश्ती का स्तर बढ़ाने के लिए जल्द ही साई सेंटर की स्थापना की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -