फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Safety exercise: NDRF evacuates passengers stranded in coaches

रेलवे यार्ड में पलटा ट्रेन का एक डिब्बा, पहुंची अधिकारियों की टीम

Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Safety exercise: NDRF evacuates passengers stranded in coaches
पीडीडीयू रेलवे यार्ड में मॉकड्रील के दौरान बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन के पश्चिमी छोर पर पीडब्लूूआई नार्थ कार्यालय के समीप रेलवे यार्ड में यात्री ट्रेन के एक कोच के बेपटरी होने की सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। दुर्घटना के बाद लगातार आपातकाल सायरन की आवाज गूंजने लगी। कोच के पलटने और यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 11वीं बटालियन और एआरटी, चिकित्सक, आरपीएफ, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दो घंटे के प्रयास के बाद कोच में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मामला रेलवे और एनडीआरएफ का संयुक्त अभ्यास का रहा। आम लोगों को पता चला कि मॉकड्रिल हो रहा है तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पूर्व में तय अभ्यास के तहत शुक्रवार को यार्ड में ट्रेन के एक डिब्बे को बेपटरी कर दिया गया। शाम पांच बजे से डीआरएम ऑफिस से आपातकाल सायरन गूंजने लगी। इस सूचना के बाद एनडीआरएफ 11वीं बटालियन पूरी तैयारी के साथ पहुंच गई। वहीं रेलवे के एआरटी (दुर्घटना राहत यान) की टीम पहुंच गई। वहीं सिग्नल, आरपीएफ, जीआरपी, अग्निशमन दल पहुंच गई। सबसे पहले पलटे बोगी के आस पास जुटी भीड़ को सुरक्षा बलों ने दूर किया और एनडीआरएफ ने पूरे इलाके की घेरेबंदी की। दो घंटे के प्रयास के बाद अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से मॉकड्रिल का अंदाजे बयां अलग दिखा। आपदा राहत में जुटे सभी लोग मास्क लगाकर रहे। यही नहीं पलटे कोच में भी एनसीसी और स्काउट गाइड के सदस्यों की जगह पुतलों को घायल के रूप में रखा गया। दो घंटे के प्रयास क बाद सभी घायलों का बाहर निकाला गया और चिकित्सकों ने उपचार किया। रेलव और एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया गया है। इस तरह के अभ्यास से विभागीय कर्मचारियों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed