फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sadhna Singh represented India in Commonwealth Women's Workshop

Chandauli News: साधना सिंह ने कॉमनवेल्थ महिला कार्यशाला में किया प्रतिनिधित्व

Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sadhna Singh represented India in Commonwealth Women's Workshop
पीडीडीयू नगर। राज्यसभा में भाजपा सांसद साधना सिंह ने 28 अप्रैल से 2 मई तक उत्तरी अमेरिका के बहामास में आयोजित कॉमनवेल्थ महिला कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में कॉमनवेल्थ देशों की महिला प्रतिनिधियों ने वैश्विक महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समावेशन आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

साधना सिंह ने कार्यशाला में भारत सरकार की ओर से महिला उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं और नवाचारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, महिला हेल्पलाइन और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स जैसी योजनाओं से महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान साधना सिंह ने विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ विचार साझा किया। महिला नेतृत्व को वैश्विक मंच पर कैसे और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है, इस पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और नारीशक्ति के आदर्शों को भी वैश्विक समुदाय के सामने रखा। उनके इस अंतरराष्ट्रीय दौरे को भारत की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed