फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rule implemented Teacher Biometric attendance implemented matter Corona period know special thing

गुरुजी के लिए लागू हुआ नियम... : फिर से लगानी होगी बायोमीट्रिक हाजिरी, कोरोनाकाल से जुड़ा है मामला; जानें खास

Tue, 31 Dec 2024 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

Chandauli News : यूपी के चंदाैली में बायोमीट्रिक अटेंडेस की व्यवस्था फिर से लागू हो सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह निर्देश जारी किया है। कोरोनाकाल के समय यह व्यवस्था हटा ली गई थी। 

विज्ञापन
Rule implemented Teacher Biometric attendance implemented matter Corona period know special thing
बायोमीट्रिक से हाजिरी लगानी होगी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब बायोमीट्रिक से हाजिरी लगानी होगी। काेरोना महामारी के बाद से कई विद्यालयों की मशीनें बंद थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह व्यवस्था फिर से शुरू कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब समय से स्कूल नहीं पहुंचने पर बच नहीं पाएंगे। साथ ही बिना बताए स्कूल से अनुपस्थित होने पर शिक्षकों को अनुपस्थित माना जाएगा। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद से बायोमीट्रिक से हाजिरी बंद थी। जिसका फायदा उठाकर शिक्षक विद्यालय से गायब रहते थे, अगर अगले दिन कोई अधिकारी स्कूल नहीं आया तो रजिस्टर में उपस्थिति दर्जा दी जाती थी। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। क्योंकि उनके इस खेल पर लगाम लगाने के लिए स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन को फिर से शुरू करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है। जिले में 248 माध्यमिक विद्यालय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है शिक्षकों की संख्या
जिले में 26 राजकीय और 34 अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 884 पद हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक राजकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के 224 और प्रवक्ता के 50 पद हैं। इस समय इन विद्यालयों में 36 प्रवक्ता और 154 सहायक शिक्षक तैनात है। वहीं, अशासकीय विद्यालयों में 203 पद प्रवक्ता के पद के सापेक्ष 155 शिक्षक तैनात हैं। 549 सहायक शिक्षकों के पद हैं लेकिन तैनाती सिर्फ 439 शिक्षकों की है।

बोले अधिकारी
कोराना के बाद से सभी विद्यालयों में बायोमीट्रिक से शिक्षकों की उपस्थिति बंद थी। जिसे फिर से शुरू करने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को कहा गया है। नए साल तक सभी शिक्षक और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक से ही उपस्थिति मान्य होगी। - दलसिंगार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed