फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ruckus in Mahabodhi Express Passengers stopped the train repeatedly by pulling the chain in chandauli

महाबोधि एक्सप्रेस में हंगामा: यात्रियों ने चेन पुलिंग कर बार-बार रोकी ट्रेन, इंजन बदलने व AC चलने पर हुई रवाना

Thu, 13 Jun 2024 09:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 09:49 PM IST
सार

Chandauli News: चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री शांत नहीं हुए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंजन में लगे पावर में तकनीकी खराबी होने के कारण कोच के एसी काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ruckus in Mahabodhi Express Passengers stopped the train repeatedly by pulling the chain in chandauli
पीडीडीयू जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस का एसी न चलने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में इंजन बदला गया और इसके बाद एसी चलने लगी। इसके बाद यात्री शांत हुए और एक घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस गुरुवार की शाम पांच बजकर 40 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही उसका इंजन बदला गया। इससे ट्रेन के सभी एसी कोच में एसी ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत यात्रियों ने विभागीय कर्मचारियों से की। बावजूद इसके एसी की समस्या दूर नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इससे यात्री नाराज ही गए ऑड चेन पुलिंग कर ट्रेब रोक दी। इसके ट्रेन से नीचे उतर कर हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ एसआई अश्वनी कुमार ने आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं इसकी जानकारी होने पर  अधिकारियों के निर्देश पर इंजन को बदला गया। इसके बाद एसी ठीक होने पर यात्री शांत हुए। इसके बाद एक घंटे की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed