{"_id":"62ab6c25b6da8900cb61fc28","slug":"ruckus-in-bihar-a-dozen-trains-standing-for-two-hours-from-arson-chandauli-news-vns6592662138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बवाल, आगजनी से दो घंटे जहां-तहां खड़ी रहीं एक दर्जन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बवाल, आगजनी से दो घंटे जहां-तहां खड़ी रहीं एक दर्जन ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार में युवाओं ने जमकर हंगामा किया। भभुआ स्टेशन पर पटना इंटरसिटी में आग लगा दी। वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में तोड़ फोड़ की। यहीं नहीं युवाओं ने रेल रूट बाधित कर दिया। इस घटना में पीडीडीयू गया रेल रूट पर दिन में 11.40 से डेढ़ बजे तक यातायात बाधित रहा। ट्रेनेें जहां तहां खड़ी रहीं। इसी तरह पटना रूट बाधित होने की वजह से ट्रेनों को जहां तहां खड़ा करना पड़ता। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
सेना भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे छात्रों ने गया रूट पर भभुआ रोड स्टेशन पर खड़ी पटना इंटरसिटी में दिन में 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगा दी। स्टेशन पर तोड़ फोड़ हुई। इससे यह रूट बाधित हो गया। रूट बाधित होने की वजह से डाउन की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन दुर्गावती स्टेशन पर खड़ी हो गई। डेढ़ बजे रूट खुलने पर उसे रवाना किया गया। इसी तरह पटना रूट बाधित होने की वजह से मगध एक्सप्रेस दिलदारनगर में, श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा में, अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं नई दिल्ली गुवाहाटी पुर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, मुंबई आसनसोल एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, इंदौर पटना एक्सप्रेस जहां तहां खड़ी रही। ट्रेनों के न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामा के कारण पटना पीडीडीयू पैसेंजर को रद्द किया गया। हालांकि शाम साढ़े तीन बजे रूट क्लीयर हुआ औरट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
पीडीडीयू नगर। सेना भर्ती के तहत अग्निपथ स्कीम के विरोध में युवाओं के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने स्वयं इसकी कमान संभाली है। पीडीडीयू स्टेशन पर दिन भर आरपीएफ और जीआरपी के जवान गश्त करते रहे।
विज्ञापन
युवाओं के हिंसक प्रदर्शन की सूचना मिलते ही वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र गया स्टेशन पर पहुंच गए। यहां डीडीयू पोस्ट सहित अन्य पोस्टों से अतिरिक्त जवान मंगाए गए और गश्त बढ़ाई गई। आशीष मिश्र स्वयं संचालन व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। दूसरी तरफ पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हंगामा को देखते हुए जीआरपी निरीक्षक मनोज कुमार यादव और आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार की देख रेख में जवानों ने स्टेशन पर दिन भर चक्रमण करते रहे। कहीं भीड़ एकत्र नहीं होने दिया और उपद्रवी स्टेशन पर न पहुंचे। इसको लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती।
मोहनियां। अग्नि पथ योजना के विरोध में भारी संख्या में युवा मंडल के सदस्य भभुआ रोड स्टेशन पहुंच गए। रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और दिन में 11 बजकर 40 मिनट पर प्लेटफार्म पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। मशक्कत के बाद आरपीएफ और पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।
युवाओं के विरोध को देखते हुए भभुआ रोड स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पुलिस और आरपीएफ की तैनाती की गई थी लेकिन बडी संख्या में युवा को देख कर पूरी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई। युवाओं ने जमकर तोड़ फोड़ की। हालांकि मौजूद जवानों ने किसी तरह आग बुझा दी।इससे बड़ी घटना नहीं हुई। मौके पर मौजूद एसपी राकेश कुमार ने किसी तरह युवाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।