{"_id":"6a2b1708012fbc9d0c0ad577","slug":"rubina-run-over-by-truck-before-husbands-eyes-dies-while-returning-from-a-wedding-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149833-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पति की आंखों के सामने ट्रक ने रौंदा, शादी से लौट रही रुबीना की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पति की आंखों के सामने ट्रक ने रौंदा, शादी से लौट रही रुबीना की मौत
विज्ञापन
दुलहीपुर में सड़क हादसे के बाद लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़ दिया। जागरूक पाठक
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चांदनी बाजार मोड़ पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रही एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला के पति की आंखों के सामने ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोककर उसका शीशा तोड़ दिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर भाग गया।वाराणसी के कोयला बाजार निवासी रुबीना बेगम (36) अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे जब दोनों दुलहीपुर स्थित चांदनी बाजार मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी रुबीना सड़क पर गिर गईं। इससे पहले कि वह संभल पातीं, ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शाहिद मोहम्मद बाल-बाल बच गए, लेकिन पत्नी की मौत उनकी आंखों के सामने हो गई।
हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया और उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन शुरुआती दौर में परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और विरोध जताया। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर परिजन मान गए। बताया जाता है कि रुबीना बेगम का मायका मुगलसराय क्षेत्र में है, जबकि उनका ससुराल वाराणसी के कोयला बाजार में स्थित है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। देर रात तक परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल तथा अस्पताल के आसपास जुटे रहे। क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना रहा। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।