फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RS 55 lakh money was found in bag of passenger at PDDU Nagar railway station

PDDU Nagar: यात्री के पिट्ठू बैग में मिले इतने रुपये कि पुलिस की आंखें फटी रह गईं, वाराणसी से जा रहे थे पुणे

Mon, 09 Oct 2023 04:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ टीम की संयुक्त चेकिंग चल रही थी। इस दौरान टीम की नजर दो युवक पर पड़ी। दोनों के पास पिट्ठू बैग थे। शक होने पर पुलिस टीम ने जब बैगों को खोला तो आंखें फटी की फटी रह गईं। 

विज्ञापन
RS 55 lakh money was found in bag of passenger at PDDU Nagar railway station
युवकों के बैग में मिले 55 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (डीडीयू जंक्शन) पर जीआरपी-आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने दो युवकों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से इतने रुपये बरामद किए कि सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। दोनों के बैग से 55 लाख रुपये निकले। इतनी बड़ी रकम मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई।

विज्ञापन


वाराणसी से आए आयकर अधिकारियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की है। बताया जाता है कि दोनों युवक रुपए लेकर वाराणसी से पुणे जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। दो दिन पहले भी पीडीडीयू जंक्शन से एक युवक 15.13 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार हुआ था। 

विज्ञापन

दोनों युवक महाराष्ट्र के रहने वाले

जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि  सोमवार भोर में स्टेशन पर संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों के बंडल मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बलिया में बन रहे पुल का स्लैब धराशायी : लापरवाही या भ्रष्टाचार? जांच के लिए डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: विशाल जाधव निवासी अरपड़ी सांगली महाराष्ट्र वर्तमान पता वार्ड नंबर 14 कोतवाली रसड़ा बलिया और रविंद्र मंडले निवासी साइरन रेजिडेंसी फ्लैट नंबर 204 लेन नंबर 11, रुनवाल पार्क विजय नगर पुणे महाराष्ट्र बताया। दोनों ने बताया कि वे ज्वेलरी का काम करते हैं। इसी का पैसा लेकर वाराणसी से पुणे जा रहे थे।

हालांकि दोनों रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। बैग में पांच-पांच लाख रुपये की गड्डी बनाकर रखे गए थे। गिनती करने पर कुल 55 लाख रुपये बरामद हुए। वाराणसी से आई आयकर विभाग को रुपये और आरोपियों को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed