{"_id":"6a6518b80abc7eb8ae0afb3b","slug":"rs-1333-lakh-seized-from-shramjeevi-express-two-people-apprehended-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152009-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13.33 लाख रुपये बरामद, दो लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13.33 लाख रुपये बरामद, दो लोग पकड़े गए
पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में बरामद नोटों के साथ आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
Link Copied
पीडीडीयू नगर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो लोगों को 13.33 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया। बरामद रुपयों के बारे में आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। जीआरपी की सूचना पर वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम आरोपियों को ले गई।
विज्ञापन
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर टीम जांच कर रही थी। भोर में साढ़े तीन बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो बड़े पैमाने पर नकदी मिली। दोनों रुपयों के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों को पकड़ कर जीआरपी कोतवाली ले आए। आरोपियाें ने अपना नाम वारिस और फहीम, निवासी सिरसलेड़ा, थाना मुंडापाडा, जिला मुरादाबाद बताया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोटों की गिनती करने पर कुल 13 लाख 33 हजार 500 रुपये बरामद हुए। आयकर विभाग की टीम रुपये और आरोपियों को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।