फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RRT team found missing in Semra under SDM inspection

एसडीएम के निरीक्षण में सेमरा में गायब मिली आरआरटी टीम

Mon, 24 May 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
RRT team found missing in Semra under SDM inspection
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोरोना जांच को लेकर पीडीडीयू नगर के एसडीएम विजय नारायण सिंह ने सोमवार को आरआरटी टीम का निरीक्षण किया। इस दौरान मढिया न्याय पंचायत के सेमरा गांव में कार्यरत टीम के सदस्यों को अनुपस्थित पाने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर न्याय पंचायतवार ग्रामीणों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इसके तहत विकासखंड के सभी न्याय पंचायतों में आरआरटी टीम सीएचओ के नेतृत्व में लगाई गई है। एसडीएम ने तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया के साथ आरआरटी टीम की जांच करने निकले। मढिया न्याय पंचायत के सेमरा गांव में पहुंचे तो वहां आरआरटी टीम के कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही टीम प्रभारी का मोबाइल स्वीच ऑफ रहा। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद वे व्यासपुर, बौरी आदि गांव पहुंचे जहां आरआरटी टीम ग्रामीणों की जांच करते हुए पाई गई। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सेमरा में आरआरटी टीम के अनुपस्थिति की सूचना उच्चाधिकारियों से मिली है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed