फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF caught huge quantity of country and English liquor

आरपीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब

Fri, 15 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
RPF caught huge quantity of country and English liquor
पीडीडीयू नगर। बिहार में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए ट्रेनों से शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे पुलिस की ओर से चल रहा अभियान जारी है। अभियान में लगातार तीसरे दिन बुधवार व चौथे दिन बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अलग-अलग स्थानों से शराब की खेप बरामद की। इस दौरान वैगन में छुपकर बैठे तस्करी के आरोप में तीन आरोपी भी पकड़े गये । आरपीएफ ने बरामद शराब व पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुबह आरपीएफ मानस नगर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार को सूचना मिली कि दो तस्कर शराब लेकर बिहार जाने वाले हैं। इस सूचना पर जांच पड़ताल की गई तो सैयदराजा रेलवे स्टेशन के पूर्व पोल संख्या 1006 के पास डाउन लूप लाइन के बगल में झाड़ियों के बीच दो बैग लावारिस हालत में मिले। तलाशी लिए जाने पर झोले में 167 टेट्रा पैक अंग्रेजी और 16 टेट्रा पैक लेमन ब्लू देसी शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने बरामद शराब आबकारी निरीक्षक चंदौली शरद कुमार को कार्रवाई के लिए सौंप दी है। इसके पूर्व बुधवार की रात आरपीएफ सासाराम पोस्ट के निरीक्षक पीके रावत व एसआई डीएस राणावत टीम के साथ कुम्हाऊ स्टेशन पहुंचे। एक मालगाड़ी को रोकवा कर जांच पड़ताल की तो एक वैगन के अंदर आठ बोरों में छिपाकर रखी अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई। इस दौरान तीन तस्कर भी पकड़े गए। आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए तस्करों में डेहरी, बिहार निवासी रजनीश कुमार, सासाराम, बिहार निवासी राजेश कुमार और करहगर, बिहार निवासी विकास कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed