फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF and Alinagar police caught a consignment of liquor, 11 arrested

Chandauli News: आरपीएफ और अलीनगर पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, 11 गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
RPF and Alinagar police caught a consignment of liquor, 11 arrested
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाने की पुलिस और आरपीएफ की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। संयुक्त टीम ने फिर शराब की खेप बरामद कर तस्करी के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 80 हजार रुपये है।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरपीएफ और अलीनगर पुलिस लगातार ट्रेनों से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार की रात लोको कॉलोनी के हनुमान मंदिर के समीप जांच की जा रही थी। इस बीच 11 लोग एक साथ बैग लेकर आते दिखे। उन्हें रोक कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 68.67 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 80 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों को प्रियांशु कुमार, राकेश कुमार, सागर और जीवन कुमार सभी मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। इनके अलावा चनारीक राय वैशाली जिले के निवासी हैं, जबकि साहिल कुमार निवासी नेऊरा बाजार, बिहटा, पटना, रवि कुमार निवासी नेउरा बाजार, पटना, भोला प्रसाद निवासी वार्ड नंबर-23, डुमराव बक्सर, शंभू कुमार निवासी फत्तेहपुर थाना बेलछी, पटना, मुन्ना कुमार निवासी तुलसीगढ़, नालंदा और ओमकुमार निवासी मैनपुरा थाना फुलवारी, पटना को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed